उत्तराखंड : यहां कार–ट्रक की टक्कर में शिक्षक की दर्दनाक मौत, प्रधानाचार्य गम्भीर
बाजपुर। जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर में एनएच 74 में हुई एक सड़क हादसे में बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर रूद्रपुर में बुलाई गई मिटिंग में शामिल होने जा रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्य गम्भीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर जा रह थे। वहां उन्हें बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होना था। इसी बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। घायल प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!