उत्तराखंड: यहां मतदान की लाइन में लगे बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, मौत
किच्छा। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चल रहा मतदान जारी है। वहीं जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा में मतदान की लाइन में लगे एक बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।वहीं भीमताल में भी मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा में इसरार अली 68 वर्ष पुत्र सुक्कन अली निवासी वार्ड नंबर 8 आज सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर गए थे। वह यहां मतदान की लाइन लगे थे अचानक बेहोश होकर गिर गये। वहीं भीमताल में रिखाकोट बूथ पर तैनात एक मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद एंबूलेंस बुला उन्हें अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन