उत्तराखंड: यहां कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों माल जलकर हुआ खाक
काशीपुर। उधमसिंह नगर के काशीपुर में देर रात्रि यहां चीमा चौराहे पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अज्ञात कारणों से लगी आग से शोरूम में रखा सारा कपड़ा अग्निकांड की भेंट चढ़ गया मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के चीमा चौराहे के निकट मोहित पाल ने रिचलुक ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर कपड़े का शोरूम खोला है । आज दुकान का मैनेजर पवन व स्टाफ देर शाम शोरूम बंद कर चले गए। परंतु थोड़ी देर बाद ही शोरूम से धुंआ निकलता देखकर किसी ने शो रूम के मैनेजर पवन को फोन किया। पवन तुरंत शोरूम पर पहुंचा। जैसे ही दुकान का शटर उठाया भीतर से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक वहाँ सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। अभी आग में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन