उत्तराखंड : यहां एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार।।
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के छतरपुर में एक घर में संचालित देह व्यापार के अड्डे का एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ किया है. एन्टी ट्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मामले में 3 महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 6 मोबाइल, 6 हजार तीन सौ रुपए व आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. फिलहाल अभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि थाना पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर गायत्री बिहार स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. जिस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की. जिसमें संचालिका सहित पांच महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये. मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई.
पूछताछ में संचालिका ने बताया गया कि अधिक पैसा कमाने की वजह से घर पर ही अनैतिक देह व्यापार कराती है. इसके एवज में वह ग्राहकों से 500 से 1000 रुपये कमीशन तथा युवतियों से अनैतिक कार्य करने का आधा हिस्सा लेती थी. मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित दो युवतियों व दो युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम चन्दन मण्डल, विश्वजीत सरकार, कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न02 बताया, जबकि गिरफ्तार महिलाओं में एक महिला कलकत्ता, रुद्रपुर और संचालिका दिनेशपुर की रहने वाली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत