उत्तराखंड: यहां सौतेले बाप ने 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।
यहां पिता ने 8 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने दूसरा विवाह किया है। उसकी एक आठ साल की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को बच्ची दूसरे कमरे में सोई हुई थी। देर रात एक बजे बच्ची का सौतेला पिता उसके कमरे में घुस गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर होने पर महिला कमरे में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

इधर, गुरुवार को पीड़ित महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।