उत्तराखंड: यहां भालू ने मचाया आतंक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, लगायी मदद की गुहार।
नैनीताल। जनपद के रामगढ़ जूतियां गांव में भालू के आतंक से गांव वासीयों में हड़कम्प मचा हुआ है। यहां भालू पहले भी एक व्यक्ति को मार चुका है तथा कई लोगों को घायल भी कर चुका है।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि जंगल से भालू अपने बच्चों के साथ निकल आता है जिसमें नर-मांदा व तीन बच्चे है। जो लोगों पर हमला कर देते हैं भालू अधिकतर आबादी वाले क्षेत्र में घूमता रहता है। जिससे ग्रामीणों में भयभीत का माहौल बना हुआ है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल किसान मोर्चा के जिला संयोजक देवेन्द्र मेर ने देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को भालू के आतंक के बारे में अवगत कराया, हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री सहित वाइल्ड लाइफ व वन महकमे से उचित कदम उठाने की मांग की है। कुंवर ने कहा कि दुर्लभ प्रजाति के भालू के साथ साथ क्षेत्र वासियों की सुरक्षा की जाय, भालू रात के समय आबादी में आकर अखरोट समेत कई फलों के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार