उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की हुई दर्दनाक मौत
टिहरी: क्षेत्र के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग में धोपरधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान राम बहादुर (35) पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में हुई है । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज