उत्तराखंड: पति के फोन में गर्लफ्रेंड का था अश्लील वीडियो, पत्नी ने कर दिया वायरल, मुकदमा दर्ज |
सितारगंज। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें अयाश पति ने अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाया था लेकिन पति की इन अयास हरकतों का पत्नी को पता लगने के बाद पत्नी ने पति के फोन का पासवर्ड तोड़ पति के कारनामों का वीडियो वायरल कर दिया।
जिसके बाद गर्लफ्रेंड ने सीधे पुलिस से पत्नी की शिकायत कर दी, वहीं थाने में भी पत्नी महिला पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ गई। इस मामले में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के सितारगंज में किराए पर रहने वाली युवती का एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग था इस दौरान प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो भी बनाया था,जब वीडियो की जानकारी युवक की पत्नी को पता लगी तो पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल कर दिया और लड़की के रिश्तेदार और परिजनों को भी भेज दिया।
उसके बाद गर्लफ्रेंड पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंची वही पूछताछ के लिए जब पत्नी को थाने बुलाया गया तो पत्नी ने महिला सिपाही के साथ भी मारपीट कर दी, इस मामले में पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!