उत्तराखंड: यहां शिक्षकों की कार गिरी खाई में, 3 की मौत दो लोग घायल
कोटद्वार। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी में कोटद्वार बुआ खाल मार्ग पर एक हादसे में शिक्षकों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार 3 शिक्षकों की मृत्यु हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच शिक्षक सवार थे। हादसे की सूचना के बाद दुगड्डा और गुमखाल से पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कार सवार व्यक्तियों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भेजा गया है। हादसा नजीबाबाद बुआ खाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टुकड़ा एवं गुमखाल मार्ग पर हुआ। यहां किरण खाल क्षेत्र में वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिनमें 48 वर्षीय पूनम रावत 42 वर्षीय वंदना भंडारी एवं 38 वर्षीय दीपक शाही की मृत्यु हो गई. सभी लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं जो कि स्कूल जा रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!