उत्तराखंड: यहां नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी कर फरार, आरोपी 3 साल बाद हुआ गिरफ्तार भेजा जेल…..!
पिथौरागढ़। जनपद डीडीहाट क्षेत्र में 3 साल पहले धोखाधड़ी कर दस लाख की धनराशि हड़पने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार किया है। ठग की लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद जिले की पुलिस टीम वहां पहुंची थी। जहां गाेमतीनगर में आरोपित को धर दबोचा। जिसके बाद उसे डीडीहटा लगाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
दरसल मार्च 2020 में डीडीहाट निवासी मंगल सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा था कि बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर राकेश पाण्डे उर्फ कन्हैया भगत और गिरीश चंद ने उनसे दस लाख की ठगी की है। वर्ष 2018 में दोनों ने उनसे नौकरी के नाम पर पैसा लिया था। आरोपियों ने पैसे ले लिए लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।
इस मामले में 20 मार्च 2020 को डीडीहाट थाने में उसके खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में उसके सहयोगी गिरीश चंद को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया और राकेश पांडेय फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी को पकडऩे के लिए सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद राकेश पांडेय उर्फ कन्हैया भगत पुत्र विद्यासागर पांडेय निवासी ग्राम भिटौली, थाना दकौती जिला शिवान बिहार फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर डीडीहाट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।


आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज