उत्तराखंड: विधानसभा सत्र आज, मंत्रियों के पास विभाग नहीं तो विपक्ष के पास नेता नहीं
आज से उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरु हो रहा है। प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और राज्यपाल गुरमीत सिंह का ये पहला विधानसभा सत्र है।
आपको बता दें कि इस विधानसभा सत्र में इस बार कई अनोखे काम होने जा रहे हैं। भाजपा सरकार में न तो पूरे मंत्री हैं और जो हैं उनके पास विभाग नहीं है। जी हां, दरअसल उत्तराखंड सरकार में 11 मंत्री बनाये जा सकते हैं लेकिन केवल 8 मंत्री ही बनाये गये हैं। विधानसभा चलाने के लिए केवल प्रेमचंद्र अग्रवाल को संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है बाकी के 7 मंत्री अभी बिना विभाग के हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि यदि विधानसभा में कोई प्रश्न पूछा जायेगा तो उसका जबाव कौन देगा।
वहीं, कांग्रेस भी अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। ऐसे में विपक्ष भी नेता शून्य है। ऐसे में जब विपक्ष का नेतृत्व ही नहीं है तो सदन में विपक्ष की ओर से कौन सरकार के कार्याे पर सवाल उठायेगा। लगता है कि उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र महज खानापूर्ति होकर रह जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत