उत्तराखंड: यहां माओवादी कमांडर भाष्कर पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2017 से चल रहा था फरार।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड का नामी माओवादी भाष्कर पांडे आज अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2017 से फरार चल रहा था। उसके ऊपर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आरोपी को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। 2017 में उसके खिलाफ अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज थे। शासन के लिए 50000 का इनाम बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था
भास्कर पांडे हल्द्वानी में एक कोरियर जिसका नाम व राजेश बता रहा था को पेनड्राइव तथा कुछ लिखित मटेरियल देने जा रहा था हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास ।भास्कर पांडे इस दौरान किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय था। भास्कर पांडे खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है जिसे यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था
इस दौरान भास्कर पांडे द्वारा भारत में कई जगह माओवाद से संबंधित ट्रेनिंग ली गई थी।
उत्तराखंड का आखरी वांटेड माओवादी 2017 इलेक्शन में धारी तहसील की जीप जलाई थी। उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को 20000 का इनाम तथा मेडल की घोषणा की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार