उत्तराखंड: यहां मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 4 लोग घायल
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 7 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में अमोड़ी के पास टनकपुर मार्ग पर एक मैक्स वाहन संख्या यूके 03 टीए- 3713 खाई में जा गिरी। वाहन में 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया,जबकि एक की हालत सामान्य है। मृतकों में केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा, हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली बताये गए है। कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई, सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा, सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक) एवं ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा घायल हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!