उत्तराखंड मौषम: गर्मी से मिलेगी निजात, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, यलो अलर्ट जारी।।
देहरादून। मौसम विभाग ने लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों के लिए मुसीबत बन रही गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 से 22 अप्रैल के दौरान मैदानी इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। जबकि कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 20 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. वहीं, 21 और 22 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिलेगी. वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश में साथ आंधी देखने को मिलेगी. दो दिन की यह बारिश बढ़ते तापमान से प्रदेश में लोगों को राहत देगी।
20 और 21 को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। इससे तापमान गिरकर सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही ये बारिश मुसीबत भी लेकर आ सकती है। क्योंकि इस दौरान ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं भी जताई गई है। ऐसे में पेड़ गिरने, फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत