उत्तराखंड मौषम: गर्मी से मिलेगी निजात, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
देहरादून। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!