उत्तराखंड: अब यहां धारदार चाकू गोदकर युवती को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी फरार
अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा निवासी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की धारदार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा 19 पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति युवती से मिलने रोज उसके घर आता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज