उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई जारी, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक!
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती पद के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com के माध्यम से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी।
आवेदन फॉर्म के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रथम परीक्षा के लिए 600 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपए फीस तय की गई है वहीं एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रथम परीक्षा के लिए 300 रुपए और दोनों पेपर के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर चेक कर सकते है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी