बड़ी खबर! उत्तराखंड PCS Mains Admit Card 2026 आज जारी, 27 अप्रैल से होगी मुख्य परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार यूके पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वे उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का दर्ज करना होगा।
UK PCS Mains Admit card 2026: कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
* उत्तराखंड आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
* एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
* अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को UKPSC Upper PCS Mains Admit card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
* लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
* लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
* अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
उत्तराखंड आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 123 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर उत्तराखंड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!