उत्तराखंड: यहां खैर की बेशकीमती लकड़ी ले जा रहा पिकअप वन विभाग ने दबोचा
खटीमा: तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप को खैर की बेशकीमती लकड़ी के परिवहन करते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी उप प्रभागीय वन अधिकारी खटीमा शिवराज चंद के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गस्त कर रही थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने मुखबिर खास की सूचना मिली की एक पिकअप खैर लेकर टनकपुर रोड से खटीमा की तरफ आ रही है। वन क्षेत्राधिकारी खटीमा द्वारा तत्काल टीम गठित कर टीम को मौके पर भेजा टीम द्वारा टनकपुर लोहिया हेड बैरियर पर जांच शुरू कर दी। जैसे ही एक पिकअप तिरपाल ढकी हुई आती दिखाई दी स्टाफ द्वारा रोकने का प्रयास किया। अज्ञात वाहन चालक द्वारा पिकअप को वैरियर में टकराते हुए वाहन को भगा ले गया, तत्काल टीम द्वारा वाहन का पीछा करते रहे अज्ञात वाहन चालक ने मझोला डुरीडाम मार्ग पर वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन चालक का पीछा करने पर पकड़ में नहीं आया। पिकअप संख्य UP 83 B T 4619 की तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से खैर भरा हुआ था। वाहन को जप्त कर मौके पर फर्द बनाकर वाहन को सीज करते हुए खटीमा रेंज कार्यालय में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा