उत्तराखंड: यहां विदेशी महिला को डेढ़ किलो चलस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र में एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 400 ग्राम चरस के साथ फ्रांस की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने इस मामले में प्रेस वार्ता की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम लगातार काम कर रही है. शनिवार को भी पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी उन्हें मुखबिर से विदेशी महिला के बारे में जानकारी मिली।
जानकारी के आधार महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस हाल निवासी कालीमठ कसार देवी जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ की. महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.40 किलो ग्राम चरस बरामद हुई. टीम ने मौके से आरोपी रायर निकोल को गिरफ्तार किया गया. आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई