उत्तराखंड: इन कक्षाओं की वार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर संशोधित तिथि जारी, जानिए नया टाइम टेबल
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6, 7, 8, 9 तथा कक्षा 11 के लिए एक दिन पूर्व वार्षिक ग्रह परीक्षा 2021-22 का टाइम टेबल जारी किया गया था। परन्तु एक दिन बाद ही आज फिर से शिक्षा विभाग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इससे पहले कल जारी की गई डेटशीट में 6 से 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में गृह परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च तक होनी थी। जिसमे 19 मार्च (होली के दिन) को भी परीक्षा आयोजित होनी थी। जिसके बाद आज विभाग ने पूरी तरह संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें 9 मार्च से परीक्षा शुरू होकर 24 मार्च तक की गई है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। जबकि कक्षा 6, 7 और 8 हेतु प्रथम पाली में 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 1:00 से साय 3:30 बजे तक परीक्षा कराए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई