उत्तराखंड: वहशी बना पति, पत्नी को चाकू से गोद कर हुआ फरार ,पत्नी की हालत गंभीर
बाजपुर। उधमसिंह नगर के बाजपुर से खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है यहां एक वहशी पति ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाजपुर कनोरा गांव के रहने वाले दानिश पुत्र वाहिद की शादी 6 महीने पहले रामपुर की रहने वाली नरगिस के साथ हुई थी। वह अपने गांव में दर्जी की दुकान चलाता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार को स्वजनों की गैरमौजूदगी में दानिश ने पत्नी को कमरे में बंद करके उसे चाकुओं से गोद डाला। जब युवती की चीख पुकार सुनी तो आसपास के पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि भीड़ बढ़ती देख आरोपित मौके से फरार हो गया।
सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से नरगिस को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। नरगिस की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश भी कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत