Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच अब इन 2 जिलों से आया बड़ा आदेश, 29 जुलाई को नहीं खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड। प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। चंपावत और टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय/सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। दोनों जिलों में प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 28 जुलाई को जारी पूर्वानुमान में बुधवार को भारी बारिश के साथ गरज, आकाशीय बिजली और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चंपावत में ऑनलाइन होगी पढ़ाई
चंपावत जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 29 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि छात्रहित को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
टिहरी गढ़वाल में भी स्कूलों की छुट्टी
वहीं टिहरी गढ़वाल में भी मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रबंधक की लापरवाही से कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; DM ने जारी किए सख्त निर्देश, संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे तैनात रहेंगी JCB
आज का राशिफल (28 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!