उत्तराखंड: यहां स्कूल का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
बागेश्वर: जनपद के राजकीय जूनियर हाई स्कूल बिलौना में कोरोना पॉजिटिव छात्र मिलने पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, जिले में कोरोना का एक संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 6 हो गई है।
राजूहा बिलौना में कक्षा आठ का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला, प्रधानाचार्य नूर अफजल ने बताया कि छात्र को जुकाम-बुखार होने की सूचना के बाद परिजनों ने उसकी जांच कराई थी। सुबह छात्र विद्यालय पहुंचा था, जिसके बाद उसके कोरोना पॉजटिव होने की रिपोर्ट मिली. जानकारी होते ही तत्काल खंड शिक्षाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी को सूचना दी गई। उनके निर्देश के बाद विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन को विद्यालय को सैनिटाइज कराने के लिए लिखा गया है.।
मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया छात्र की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन विद्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। सैनिटाइजेशन के बाद विद्यालय को पुनः खोला जाएगा। जिले में संक्रमित मरीजों में से एक का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। जबकि बाकी मरीजों को होम आइसालेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए 290 लोगों के सैंपल भेजे गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत