उत्तराखंड मौसम: आज इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बारिश-बर्फबारी के अलावा मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा , हरिद्वार और चंपावत जिले में अधिकांश तौर पर सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि, 27 फरवरी को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। उन्होंने बताया 28 और 29 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 1 मार्च को फिर प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा