उत्तराखंड… एक महीने में दूसरी वारदात; घर से बाहर निकले युवक को गुलदार ने बनाया शिकार, गांव में दहशत
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह गुलदार ने एक और व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना सुबह उस समय हुई, जब देव सिंह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और करीब 30 मीटर दूर तक घसीट ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भी गुलदार ने देव सिंह की पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया था, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
देव सिंह अधिकारी अपने पीछे पत्नी और 9 व 10 साल के दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके घर में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
सूचना मिलते ही काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और वन विभाग को गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए।
वन विभाग ने बताया कि इलाके में पिंजरे, ट्रैप कैमरे और ड्रोन लगाए जाएंगे और रात-दिन गश्त बढ़ाई गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले बाहर न निकलें और वन क्षेत्र की ओर जाने से बचें।
एसडीओ वन सुनील कुमार ने कहा कि वन अधिनियम के तहत मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस गुलदार को आदमखोर घोषित कर तुरंत पकड़ा जाए या मार गिराया जाए।
देव सिंह अधिकारी जल संस्थान में पीटीसी पद पर कार्यरत थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण भी करते थे। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!