उत्तराखंड: नौकरी का झांसा देकर चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 पीड़िताओं को कराया मुक्त
देहरादून। शहर के बिंदाल क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी देवी, आशीष कुमार पांडेय और फूलो खान के रूप में हुई है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को गांधीनगर क्षेत्र में रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर मसूरी सर्किल ऑफिसर जगदीश पंत के नेतृत्व में टीम गठित कर 16 मार्च की रात छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पाया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी महिला अपने सहयोगी के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल देते थे। ग्राहक जुटाने के लिए आरोपी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे, जहां महिलाओं की तस्वीरें भेजकर सौदे तय किए जाते थे। एक अन्य आरोपी महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले कमीशन लेता था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुक्त कराई गई महिलाओं को आवश्यक सहायता और संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!