उत्तराखंड: यहां बहन पर नाबालिग बेटी को बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रायपुर निवासी एक महिला ने रिश्ते की बहन समेत तीन महिलाओं पर उसकी बेटी को अगवा कर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के निकटवर्ती गांव रायपुर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी और बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही रहने वाली रिश्ते की मौसी मिदो कौर व परमजीत कौर 27 जनवरी को उसकी बेटी को यह कहकर ले गए थे कि वह उसे घर पर किसी काम के लिए ले जा रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाए कि करीब 1 माह बीत जाने के बाद भी उसकी बेटी घर वापस नहीं लौटी है और ना ही वह लोग उसकी बेटी से बात करा रहे हैं। महिला का कहना है कि बेटी को अगवा करने से एक अन्य महिला पिंकी निवासी गदरपुर का हाथ भी शामिल हैं। महिला ने तीनों पर उसकी बेटी को अगवा कर बेचने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई