उत्तराखंड: SSP का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर-एसआई के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई को नई जिम्मेदारी
हरिद्वार। जनपद पुलिस में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने रविवार को बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में कोतवाली और थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चंद्रभान सिंह को कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है।
मंगलौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से मंगलौर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है।
थाना बुग्गावाला के प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि भगवानपुर के एसएसआई अंकुश शर्मा को थानाध्यक्ष बुग्गावाला बनाया गया है।
अन्य फेरबदल में मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद भेजा गया है। वहीं झबरेड़ा थानाध्यक्ष एसआई अजय शाह और एसएसआई बहादराबाद नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!