उत्तराखंड: यहां घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित हो कर नहर में गिरी, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत!
हरिद्वार। जनपद के कनखल थाना क्षेत्र के गंग नहर में हरिद्वार घूमने आए पर्यटकों का एक वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। वाहन में चार लोग सवार थे। घटना में ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के पानीपत से हरिद्वार घूमने आए रहे यात्रियों का एक वाहन प्रेम नगर आश्रम के पास हाईवे पर अचानक से अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि वाहन मेे तकरीबन चार लोग बैठे हुए थे। वाहन की स्पीड ज्यादा होने के कारण वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।जबकि अन्य सभी को इलाज के लिए जिला भिजवाया भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त