उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप
देहरादून। राजधानी देहरादून सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज आग लग गई है. आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण AC में आग लग गई, जिसके चलते यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी. लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
हालांकि, जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी मौजूद थे। फिलहाल इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई