उत्तराखंड: युवती ने शादी से किया इन्कार तो प्रेमी ने कर दी हत्या, आठ साल से दोनों के बीच था प्यार
कलियर। रुड़की के कलियर में प्यार का खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां प्रेमी ने होटल में ले जाकर प्रेमिका की हत्या कर दी और सूटकेस में शव को ठिकाने लगाने को जाने लगा तो सारा मामला सामने आ गया।
दरसअल यहां एक होटल में ठहरे युवक ने साथ आई युवती की हत्या शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह मामला गुरुवार को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को जेल भेज दिया है।
एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर उक्त युवक ने युवती की हत्या कर दी है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा।
उससे सूटकेस ठीक से उठ नहीं पा रहा था। इस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और मैनेजर ने युवक को रोक लिया। उसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई तो सभी सन्न रहे गए। सूटकेस में उस युवती का शव था जो उसके साथ होटल में आई थी।
मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!