उत्तराखंड: यहां पति ने पहली पत्नी की गर्दन पाटल से किया अलग, चढ़ा पुलिस के हत्थे!

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 में युवक ने पहली पत्नी से हुए विवाद के दौरान पाटल से पत्नी के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है। बताया जा रहा है कि भोला की दो शादियां है 26 वर्षीय निर्मला से पहला विवाह उसने 5 साल पहले किया था जिससे उसका 4 साल का पुत्र भी है, जबकि भोला ने दूसरा विवाह बबीता नाम की महिला से किया था । दूसरी शादी के बाद भोला ने पहली पत्नी निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में मकान बनाया जहां पर वह अपने बेटे के साथ रह रही थी।

रविवार को भोला अपनी दूसरी बीवी के साथ घर पर था इस बीच पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई जहां किसी बात को लेकर निर्मला और भोला के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद भोला मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, कोतवाल, एसओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फरार भोला का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad