उत्तराखंड: यहां पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, सट्टा लगा रहे जीजा-साला हुए गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज…..!
बाजपुर। जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खेला रहे जीजा-साले को दबोच लिया। उनके कब्जे से 13 हजार 400 रुपये, पेन-डायरी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से सट्टेबाजी की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित चाय की दुकान पर धावा बोला जिसमें छह लोग भाग गए, जबकि चाय विक्रेता मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार उर्फ लाला व उसके साले मोहज्जा निवासी सुनीता किराना स्टोर संजयनगर बाजपुर को दबोच लिया। तलाशी में 13400 रुपये, एक पेन-डायरी व दो मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल में मौजूद चैट से पता चला कि दोनों सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।
एसएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि चाय विक्रेता प्रमोद पुराना सटोरिया है। उसके खिलाफ बाजपुर कोतवाली में सट्टा खिलवाने के पांच मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि रिश्ते में जीजा-साले हैं। लोग मोबाइल मैसेज से सट्टा लगाते हैं। जिसका सारा हिसाब डायरी में लिखते हैं।
पुलिस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी विभव सैनी, एसएसआइ जसविंदर सिंह, एसआइ दिनेश परिहार, कांस्टेबल खीम सिंह आदि शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार