उत्तराखंड : यहां पत्नी व सास की हत्या कर भागे युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर में 2 दिन पूर्व पत्नी और सास की हत्या कर फरार हुए आरोपी ने आज सुबह गाजियाबाद के कविनगर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह अपने पुत्र व पुत्री को अमरोहा निवासी अपनी बहन के घर छोडकर व अपनी सास, पत्नि की हत्या की सूचना देकर फरार हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को 40 वर्षीय निखिल उर्फ सोनू ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी निशा व 55 वर्षीय निशा की मां जयंती देवी पत्नी वीर सिंह निवासी टांडा अफजल ठाकुरद्वारा की हत्या कर दी है। आरोपी नौ वर्षीय बेटी स्तुति, बेटा ओम और स्पर्श को अमरोहा निवासी अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ कर फरार हो गया था। जिसके बाद 40 वर्षीय निखिल उर्फ सोनू ने गाजियाबाद के कविनगर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad