उत्तराखंड : यहां मजदूरी कर लौट रहे युवक को गुलदार ने बनाया शिकार, घर में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

उत्‍तरकाशी। उत्तराखंड के जनपद उत्‍तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव निवासी एक युवक को गुलदार ने शिकार बना लिया। युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं गुलदार के हमले से गांव वाले दहशत में हैं और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक का पैंथर गांव निवासी मगन लाल (35) शनिवार शाम गुलदार का शिकार हो गया। पैंथर गांव के स्थानीय निवासी आलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मगन लाल ब्रमखाल में मजदूरी करता था जो रोज शाम को अपने घर पैंथर के पास बदली गांव आता था। शनिवार की शाम मगन लाल को घर लौटने में देर हो गई और स्‍वजनों ने सोचा कि काम में देर हो गई होगी तो शायद ब्रह्मखाल में रुक गया होगा। जब रविवार सुबह गांव के लोग ब्रमखाल गए तो रास्ते में मगन का शव देखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिवार को दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। आए दिन महिलाएं और स्कूली बच्चे इस रास्ते पर आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad