उत्तराखंड: यहां सिरफिरे युवक ने शहर भर में फूंक डाले कई वाहन, ठेली, दुकानें, जानिए वजह….
देहरादून। पत्नी से नाराज एक सिरफिरे युवक ने एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंका। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान बताया। जोकि ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी इमरान ने कहा की ‘मैंने देहरादून फूंक दिया’। बताया जा रहा है की उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पूछताछ में उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो कहने लगा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी। दरसअल उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी। उसके व्यवहार के चलते वह वापस नहीं लौट रही है। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि मैं पूरे देहरादून को आग लगा दूंगा। इसके बाद आक्रोशित होकर घर से निकला और वाहन जलाने लगा।हालांकि, पुलिस इन सब तथ्यों की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत