उत्तराखंड: यहां गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप….!
नैनीताल। जनपद क्षेत्र के तल्लीताल चिड़ियाघर रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हुई है ।
बताया गया है कि युवती शनिवार शाम करीब 4 बजे अकेले ही आकर होटल में रुकी थी। उसने किन कारणों से विषपान कर आत्महत्या की, अथवा कोई और बात है। 19 वर्षीय मृतक युवती के पास शालू अधिकारी शिवपुर, खानपुर पश्चिम, ऊधमसिंह नगर का आधार कार्ड मिला है जो दिनेशपुर की बताई जा रही है। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार