उत्तराखंड: यहां कार खाई में गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। तहसील स्याल्दे, बसेडी़ के पास मुसोली में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, कार सवार चार अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण लाया गया।
जानकारी के अनुसार तहसील स्याल्दे के अन्तर्गत सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार आईटन संख्या यूपी -14 डीयू -6348.भिकियासैंण से 15.किमी दूर बसेडी़, मुसोली के पास अचानक गिर गयी, जिसमें सवार एक महिला व दो पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसमें मृतक हेमन्त कोहली उम्र -39 वर्ष, चन्नू – 37 वर्ष, रश्मि – 32 पत्नी चन्दू है। घायलों में विद्या -32 वर्ष पत्नी हेमन्त कोहली, आरव -8 वर्ष पुत्र रिया -9 वर्ष पुत्री हेमन्त कोहली, व जानवी -6 वर्ष पुत्री चन्नू है, जो निवाशी गाजियाबाद के नये बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कु़ज के है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!