उत्तराखंड: यहां उत्तरायणी मेले में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर, दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
दिनांक 17/01/2025 को बागेश्वर में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होना संज्ञान में आया था। जिसमें एक व्यक्ति थूक लगा कर रोटियाँ बना रहा था जिस पर कुछ व्यक्तियो के द्वारा कोतवाली बागेश्वर में शिकायत की गई । जिस पर कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली बागेश्वर में साम्प्रदायिक सौहार्द विगड़ने वालो के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 06/2025 धारा 196 (1)/274/299 B.N.S. बनाम आमिर व फिरासत पंजीकृत किया गया। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 06/2025 धारा 196(1)/274/299 B.N.S. से सम्बन्धित अभियुक्त (1) आमिर पुत्र शौकत अली निवासी टांडा बादली जिला रामपुर उत्तरप्रदेश व (2) फिरासत पुत्र लियाकत निवासी टांडा बादली जिला रामपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
अभियुक्तगणो का विवरण—
(1) आमिर पुत्र शौकत अली निवासी टांडा बादली जिला रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र 30 वर्ष
(2) फिरासत पुत्र लियाकत निवासी टांडा बादली जिला रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र 25 वर्ष।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!