उत्तराखंड मौसम: इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट! आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के साथ गर्जन होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पार्टी में विवाद के बाद हत्या, रात में बरामदे में सो रहे युवक की हत्या; जीजा हिरासत में
Ad Ad Ad Ad