उत्तराखंड: चुनाव से ठीक पहले ज्योति रौतेला को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अब ज्योति रौतेला को बनाया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।

दरअसल पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की। ज्योति रौतेला लैंसडाउन सीट से पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं और इस बार भी वह टिकट की दावेदार थी लेकिन डॉ हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद ज्योति रौतेला की टिकट की उम्मीदें काफी कम हो गई थी। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें 👉  जल्द करें आवेदन! सहायक लेखाकार के 63 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल...

ज्योति के साथ चार महिला कांग्रेस नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दून की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी। भागीरथी बिष्ट और अलका पाल को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।