उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।


इसके अलावा पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!


4 अप्रैल को राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है, जहां कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 5 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम खराब रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad