उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में बारिश और हिमपात के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 मार्च को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा, हिमपात और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में मौसम खराब रह सकता है।
वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर के अलावा नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में हल्का कुहासा छाने के साथ दिन में धूप-छांव का दौर बना रह सकता है, जबकि शाम के समय पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर बना हुआ है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!