Weather Update: अगले दो दिन कुमाऊं में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना,……आरेंज अलर्ट जार
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान पर बारिश का दौर जारी है। आज गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी के लिए येलो और कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी जारी कर गई। दो दिनों तक समूचे कुमाऊं मंडल में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने तेज बारिश के दौरान पक्के मकानों में रहने की सलाह दी है। कहा, वाहनों और मवेशियों को खुले स्थान पर न रखें और यात्रा करने से बचें।
इसके अलावा देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ बारिश हाेने व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का दौर प्रदेश में पांच जुलाई तक जारी रखने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान