Uttarakhand Weather: आज भी इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

Uttarakhand Weather: राज्य मे अभी बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

वहीं उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। खासकर कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad