उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट! कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। कहीं आंशिक बादल छाए हुए हैं तो कई इलाकों में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को प्रदेश में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 16 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम करवट ले सकता है और कई स्थानों पर बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके साथ ही 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
14 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है।
15 मार्च को भी पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
16 मार्च को पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!