उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी और तराई के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने तथा दिन में धूप खिलने का अनुमान है। मौसम के इस बदलाव से सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।

24 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार

देहरादून मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

वहीं, समुद्र तल से लगभग 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे

मैदानी जिलों में खिलेगी धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

पूर्वानुमान के अनुसार, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इन क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना है, जबकि घाटी वाले इलाकों में सुबह और शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।

25 और 26 अक्टूबर को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

वहीं, 26 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम का ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है। इन दिनों पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

27 से 29 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान के मुताबिक, 27, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल दिए गए पूर्वानुमान में किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

मौसम में बदलाव के बीच सलाह: ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देख लें। तापमान में गिरावट को देखते हुए गर्म कपड़े साथ रखना बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad