(बड़ी खबर)…उत्तराखंड में विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ी; तीलू रौतेली और बौना पेंशन बढ़ाने की तैयारी
देहरादून। खजान दास की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ-साथ पात्रता की आय सीमा में भी बढ़ोतरी करने जा रही है।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए बताया कि विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1500 रुपये से बढ़ाकर 1875 रुपये कर दिया गया है। वहीं बौना पेंशन और तीलू रौतेली पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
इसके अलावा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की तैयारी है। पेंशन योजनाओं के लिए पात्रता से जुड़ी आय सीमा भी 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में मसूरी स्थित बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण कार्य को तीन महीने में पूरा कर सितंबर से संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया।
मंत्री ने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को मुफ्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही एससी-एसटी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए जिलेवार विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अंतरजातीय विवाह योजना में भी राहत दी गई है। अब सहायता राशि पाने की समयसीमा को आसान करते हुए विवाह की तिथि से एक वर्ष के भीतर लाभ देने की तैयारी की जा रही है।
इसके साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, आश्रम पद्धति विद्यालयों और आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने तथा अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर भी जोर दिया गया।
बैठक में सचिव श्रीधर बाबू, अपर सचिव प्रकाश चंद्र, निदेशक संदीप तिवारी और निदेशक (जनजातीय कल्याण) संजय टोलिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!