उत्तराखंड मौसम: आज इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…!
देहरादून। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अति तीव्र वर्षा की भी संभावना जताई है।
प्रदेशभर में बादलों ने डेरा डाल रखा है और लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में तेज वर्षा और भारी बरसात की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। साथ ही प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल